पूरनपुर: खमरिया पट्टी के पास हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत,मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी उधौराम 58 वर्ष दोदपुर खल्लपुर निवासी अपने नाती डालचंद के साथ पूरनपुर दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार खमरिया पट्टी के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी और अनियंत्रित कंटेनर हाईवे किनारे खांई में घुस गया था।उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत मुकदमा दर्ज।