सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सराहनीय पहल: बेल्थरारोड-नगरा मार्ग के 4 प्रमुख स्थानों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर 🚦
बीते दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार होनहार युवाओं की मौत के बाद अब प्रशासन ने सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एसडीएम शरद चौधरी के नेतृत्व में बेल्थरारोड-नगरा मार्ग के चार संवेदनशील स्थानों— निछुवाडीह, मालीपुर, तिरनई खिजीरपुर और फरसाटार में रिफ्लेक्टर लगवाए गए हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता उपलब्ध कराना और अंधे मोड़ों पर होने वाले हादसों को रोकना है। एसडीएम शरद चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है।
प्रशासन का यह प्रयास बेहद सराहनीय है, लेकिन सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कृपया वाहन नियंत्रित गति से चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने घर पहुंचें। 🙏
#BalliaNews #BeltharaRoad #Nagra #RoadSafety #SDMBeltharaRoad #BalliaAdministration #BharatMedia