मड़िहान: थाना मड़िहान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बताते चले कि मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे थाना मड़िहान पर पंजीकृत उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट के अभियोग में मड़िहान पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्त गोविंद सरोज पुत्र नन्हे सरोज हरिनंदन उर्फ हरिपाल पुत्र स्वर्गीय गुल्लू व दयानंद उर्फ देवपाल पुत्र स्वर्गीय गुल्लू निवासीगढ़ दाती थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।