मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस
बताते चले कि सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे ददरी बाद में 70 वर्षीय महिला का शव उतराया दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पी आर बी पुलिस द्वारा। शव को बाहर कराया गया। मृतक महिला की पहचान लखपति कोल पत्नी स्वर्गीय गलारी के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि होली के दिन घर से महिला निकली थी। जिसका शव आज बाध में उतराया मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।