मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बंगाली पुर गांव में 11000 वोल्टेज के तार के शॉर्ट सर्किट से हजारों की फसल जलकर राख हुई
बताते चले कि मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे बंगाली पुर निवासी सुरेंद्र पटेल अपना खलियान हमेशा की तरह अपने घर के सामने करते आए हैं जहां खलियान के ऊपर से 11000 वोल्टेज के तार के सार सर्किट से चिंगारी निकलने लगी जिससे पास के खलियान में रखे सरसों की फसल में आग लग गई बाल्टी से पानी ले जाकर कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक हजारों की सरसों की फसल जलकर राख हुई।