मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघोड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ घायल, इलाज के दौरान किया गया रेफर
बताते चले की बघोड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय गोपी यादव रविवार की रात लगभग 10:00 बजे साइकिल पर दूध का बल्टा लेकर अपने घर बघोड़ा जा रहे थे गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार गोपी यादव को टक्कर मार दिया जिसमें वह घायल हो गए मौके पर पहुंचे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराए जहां से इलाज के दौरान मिर्जापुर रेफर हुए।