मड़िहान: बैडाड़ गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो 12 फीट गहरे नाले में पलटी, स्कार्पियो सवार 7 लोग घायल, इलाज के दौरान हुए रेफर
रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे कछवा से एक स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार होकर शिवद्वार दर्शन करने जा रहे थे करमा थाना क्षेत्र के बैडाड़ गांव के पास पहुंचे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 12 फीट गहरी नाले में पलट गई जिसमें स्कॉर्पियो में सवार सात लोग घायल हो गए सभी घायल कछवा के आही बनवा निवासी थे राजगढ़ में इलाज के दौरान सभी को मिर्जापुर रेफर किया।