मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के शोभी गांव में पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया सिंदूर, हालत गंभीर, इलाज जारी
बताते चले कि रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे मड़िहान थाना क्षेत्र के शोभी गांव में एक महिला ने पति से हुए विवाद के बाद सिंदूर निगल लिया महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया गया। संगीता की शादी 6 साल पहले घोरावल थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी बबुंदर के साथ हुई थी दंपति के दो बच्चे हैं। पति से विवाद के बाद संगीता ने कदम उठाया है।