भिनगा: श्रावस्ती न्यायालय ने हत्या के 2 आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सुनाई सजा 5000 रूपये लगाया अर्थदंड
श्रावस्ती न्यायालय ने थाना सिरसिया पर पंजीकृत अभियोग बनाम 1. राम गोपाल वर्मा पुत्र खुनखुन वर्मा 2. रेखा देवी पुत्री रामगोपाल वर्मा निवासी सहियापुर दाखिला शाहपुर बरगदवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को वादी की मामी को धारदार हथियार से मृत्यु कारित करने के अपराध में दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। वहीं 5,000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।