मोठ: धनतेरस पर मोठ के बाजारों में रौनक, मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश और दीयों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
Moth, Jhansi | Nov 6, 2026 झांसी के मोठ कस्बे में धनतेरस पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। दुकानों पर मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश, दीये, ग्वाल-ग्वालिन की मूर्तियां और पूजन सामग्री सजी हुई हैं। लोग दीपावली की पूजा के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। पारंपरिक मिट्टी के दीयों और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है।