जहानाबाद: राजा बाजार स्थित स्वागतम स्वीट्स में छापेमारी, बाल मजदूर मुक्त कराया गया
जहानाबाद के राजाबाजार स्थित “स्वागतम स्वीट्स” में जिला धावा दल ने विशेष अभियान चलाकर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। बाल श्रमिक पटना जिले का रहने वाला बताया गया है, जिसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह भेज दिया गया। श्रम अधीक्षक ने कहा कि बाल श्रम कराना गैरकानूनी है। नियोजक पर बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।