सीकर: इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट ने हड़पे बीमा के रुपये, गोकुलपुरा पुलिस जांच में जुटी
Sikar, Sikar | Mar 28, 2024 जयपुर रोड स्थित गाड़ियों के शोरूम में काम करने वाले एक इंश्योरेंस एजेंट ने बीमा के रुपये हड़प लिए। इस संबंध में शोरूम के प्रोपराइटर राजकुमार ने गोकुलपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। शोरूम पर इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट के रूप में काम करने वाले रविंद्र नाम के युवक के खिलाफ यह शिकायत दी गई है।