सीकर: कलेक्ट्रेट परिसर से कैंडल मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Sikar, Sikar | Mar 27, 2024 सीकर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज बुधवार की शाम को कलेक्ट्रेट परिसर से कैंडल मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्ट्रेट परिसर से स्काउट गाइड ने कैंडल मार्च के दौरान पोस्टर और बैनर के साथ नारे लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।