सीकर: जाट बोर्डिंग को सांसद सुमेधानंद ने बताया गुंडे बदमाशों का ठिकाना, संस्थान ने की निंदा
Sikar, Sikar | Mar 28, 2024 जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान को भाजपा सांसद सुमेधानन्द ने गुंडे और बदमाशों की पैदाइश स्थल बताया है। चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार देर रात को दिए उनके इस बयान के खिलाफ बवाल मच गया है। जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान की कार्यकारिणी ने सांसद के बयान को जाट बोर्डिंग संस्थान व जाट समाज दोनों का ही घोर अपमान बताया है।