बड़हिया: बड़हिया प्रखंड के पाली एवं ऐजनीघाट पंचायत में 19 मई को सहयोग शिविर आयोजित, बीडीओ ने लिया तैयारी का जायजा
बड़हिया प्रखंड के पाली एवं ऐजनीघाट पंचायत में 19 मई को सहयोग शिविर का आयोजन होना है.शुक्रवार अपराह्न 5:27 बजे BDO प्रतीक कुमार ने पाली पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले शिविर की तैयारी का जायजा लिया. उनके साथ अंचलाधिकारी राकेश आनंद भी मौजूद थे. शिविर को सफल बनाने के लिए आयोजन स्थल पर प्रतिदिन कैंप लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है.