गुमला: युवक ने कांच से अपने शरीर पर दो जगह वार किया, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Oct 18, 2026 सदर थाना क्षेत्र के पतिया निवासी 28 वर्षीय गुड्डू गोस्वामी ने शनिवार को कांच से खुद पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।