जौनपुर: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिलाओं को भी किया गया पीटा
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। स्थानीय लोगों ने सोमवार की दोपहर करीब 11 बजे बातचीत के दौरान बताया कि केराकत क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।