सहजनवा: घघसरा बाजार में बंद घर पर चोरों ने किया धावा, बैंकॉक प्रवासी के मकान से लाखों के जेवर-नकदी चोरी
गोरखपुर के नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित हनुमंत नगर मोहल्ले में बुधवार रात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मकान मालिक पूरन मद्धेशिया बैंकॉक में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी जया उर्फ गुंजा पैर में फ्रैक्चर के चलते मायके गई थीं।करीब तीन महीने से मकान बंद पड़ा था।