पेण्ड्रा: जीपीएम में नशे में गले में जहरीला सांप लपेटकर गांव में घूमता रहा ग्रामीण, सांप ने कई बार डसा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के भदौरा गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में एक ग्रामीण ने कथित तौर पर पड़ोसी के घर में घुसे जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और काफी देर तक गांव में घूमता रहा। इस दौरानसांप ने उसे कई बार डस लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसेअस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान वह अस्पताल से भी निकल