मेरठ: कोतवाली क्षेत्र में बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़,छेड़छाड़ की घटना CCTV में क़ैद,SSP ने दिये सख्त कार्रवाई के आदेश
Meerut, Meerut | Jul 4, 2024 शोहदे ने बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़ कर दी।शोहदा छेड़छाड़ करते समय CCTV में क़ैद हो गया।युवती बुर्का पहन रास्ते से गुज़र रही थी, तभी बेख़ौफ़ शोहदा युवती के पास पहुंचा और सरेआम छेड़छाड़ कर फरार हो जाता है। शोहदे द्वारा सरेआम छेड़छाड़ की घटना का CCTV सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटवाड़ा की है।पुलिस CCTV के आधार पर शोहदे की तलाश में जुट गई।