मेरठ: पल्लवपुरम क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पल्लवपुरम पुलिस व सर्विलांस टीम ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Jul 3, 2024 थाना पल्लवपुरम पुलिस व सर्विलांस टीम मेरठ द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई और पल्लवपुरम क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। मामले में पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए। जिनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, नकदी व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई।