मेरठ: जय भीमनगर मेरठ से तीन नाबालिक बच्चे हुए लापता, सोशल मीडिया व पुलिस से मदद की अपील
Meerut, Meerut | Jul 3, 2024 जय भीमनगर मेरठ से तीन नाबालिक बच्चे एक साथ लापता हो गए हैं। जिनमें मयंक 13, अंशुमन 15 व विराट शर्मा 12 वर्ष का है। उनके परिजन उनकी सुरक्षा के प्रति आशंकित हैं। जिनको ढूंढने के लिए बुधवार को सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया है और पुलिस से भी मदद मांगी गई है। मेरठ पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।