मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में कमिश्नरी ऑफिस के सामने जामुन विक्रेता व कार चालक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Meerut, Meerut | Jul 3, 2024 मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र के कमिश्नरी ऑफिस के सामने बुधवार को जामुन विक्रेता की कार चालक द्वारा पिटाई की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शराब के नशे में धुत कार चालक ने जामुन विक्रेता को जमकर पीटा। जिसमें जामुन विक्रेता के सिर में बाट मारकर घायल करने का आरोप लगा है। कार चालक पुलिस के सामने कार में बैठकर फरार हो गया।