सागर नगर: फसल कटाई के लिए आए सतना के मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, कलेक्ट्रेट में की शिकायत
सागर जिले में रबी सीजन की फसलों की कटाई जारी है बड़ी संख्या में अन्य जिलों के मजदूर फसलों की कटाई करने सागर पहुंचे हैं। सतना जिले के बड़ी संख्या में मजदूर बुधवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर करोंदा गांव के किसान द्वारा फसल कटाई के बाद मजदूरी न देने की शिकायत की है। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने किसान को कलेक्ट्रेट कार्यालय बुलाया है