सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 174 आवेदनों पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 174 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।