सागर नगर: मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर महिला ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
मोतीनगर थाना अंतर्गत पंतनगर वार्ड निवासी मथुरा बाई साहू घायल अवस्था में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पुरानी बुराई को लेकर उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने साथ ही आरोपियों द्वारा लगातार धमकाने की शिकायत की है।मथुरा बाई ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।