सागर नगर: पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला ऑटो रिक्शा यूनियन कलेक्ट्रेट पहुंची, न्याय ना मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
पत्रकार मुकुल शुक्ला के साथ हुई अभद्रता के विरुद्ध पूरे शहर की जनता के अब तानाशाही के विरुद्ध विगुल फूंक दिया है, शहर भर में पक्ष विपक्ष समेत, सभी सामाजिक संगठन और आम जनता भी पत्रकारों के समर्थन में सड़कों पर उतर चुकी है। मंगलवार दोपहर 2 बजे ई रिक्शा आपे यूनियन सागर ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर पत्रकार मुकुल शुक्ला को न्याय दिलाने की मांग की है।