सागर नगर: रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह कार्यशाला बीए कर्मयोगी विषय पर राजभवन में होने वाले प्रदेश के समस्त कुलगुरू व कुलसचिव के एक दिवसीय सेमीनार से पहले सभी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय शैक्षणिक सदस्यों में कर्मयोगी बनने की भावना रहा। कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ ।