घोसी: घोसी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
घोसी तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने जनता की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।दोपहर 1 बजे तक कुल 27 मामलों की सुनवाई हुई