कुंडा: कुण्डा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को खेमीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा
कुण्डा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभिययुक्त को खेमीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए बुधवार शाम 5 बजे इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।अभियुक्त का नाम सत्येन्द्र उर्फ सोनू पुत्र कल्लू सरोज निवासी हरिपुर टिकरिया थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ है।