बरहट पंचायत में भी लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
बरहट पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन अधिकारियों के समक्ष रखे। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुभाष चंद्र मंडल ने किया। इस दौरान बीडीओ श्रवण कुमार, अंचल अधिकारी,मुखिया जीतनी देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
#apnajamui #SahyogShivir #followers
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026