सामरी कुसमी: जिला पंचायत के सीईओ ने जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
कुसमी सामरी सोमवार संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् जनदर्शन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को जिला पंचायत सीईओ के समक्ष रखा। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण को कहा