टीकमगढ़: ज़मीन विवाद: सीमांकन बना संग्राम, मारपीट और जान से मारने की धमकी, एसपी कार्यालय में शिकायत
देहात थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा भाटा में जमीन सीमांकन के दौरान विवाद हिंसक हो गया। 17 अप्रैल को राजस्व टीम की मौजूदगी में हो रहे सीमांकन के बीच आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहुंचकर विरोध किया, गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों एसपी दफ्तर में आवेदन दिया है।