सादाबाद: एसओजी टीम, एंटी थेफ्ट स्क्वायड व सहपऊ पुलिस की मुठभेड़ में ₹25-25,000 के इनामिया 2 बदमाश गोली लगने से हुए घायल
25-25 हजार के इनामियाँ राजा उर्फ शिवा पुत्र रोहन सिंह ग्राम परसौली व भावेश पुत्र रोहित ग्राम मांगरु से पीहूरा बम्बा पर सहपऊ पुलिस व एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई, जिसमे दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, बदमाशों के कब्जे से 04 अवैध तमंचा व कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है, पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।