सारठ: पूर्व मंत्री सह BJP प्रवक्ता रणधीर सिंह ने हेमंत सरकार पर बोला तीखा हमला, शहरजोरी आवास पर बोले : जनता को BJP से उम्मीद
पूर्व मंत्री सह BJP प्रवक्ता रणधीर सिंह ने शुक्रवार रात 8 बजे शहरजोरी आवास पर पत्रकारों के सवाल पर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। वहीं साढ़े छह साल में सरकार की उपलब्धि शून्य फीसदी बताया। बोले 57 लाख महिलाओं को मईया सम्मान योजना का लाभ देकर वोट ले लिया और सरकार बनते ही 17 लाख महिलाओं का नाम काट दिए। कहा- सरकार पूरी तरह फेल है, जनता BJP से ही उम्मीद कर रही है।