लखीसराय: वृंदावन गांव के समीप बाइक से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई महिला, अस्पताल में उपचार जारी
किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन गांव के समीप बाइक पर बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा कि शहर के कवैया थाना क्षेत्र पचना रोड निवासी शंकर साव की पत्नी अपने परिजनों के साथ चानन प्रखंड स्थित जलप्पा स्थान से पूजा अर्चना कर वापसी में अपने घर आ रही थी।तभी घटना घटित हुई