हसनगंज: चोरी के जेवरात के साथ मद्दूखेड़ा निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा निवासी रवि सिंह पुत्र बलराम के ख़िलाफ़ चोरी का मुकदमा क्षेत्र के मद्दू खेड़ा गांव निवासी केसना पत्नी राजू ने दर्ज कराया था। पुलिस ने सरेसा पंसनदन तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके पास से ₹5 हजार, तीन अदद लॉकेट, पीली धातु के दो झाला, दो जोड़ी सफेद धातु की पायल आदि बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया।