हसनगंज: सेरसा गांव में नायब तहसीलदार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता अभियान की निकाली रैली
हसनगंज तहसील क्षेत्र के सेरसा ग्राम पंचायत में नयाब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता अभियान की रैली निकाली है। नयाब तहसीलदार ने वृद्ध महिला को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर फूल दिए और इस दौरान मौजूद लेखपाल सुनील सिंह, ग्राम प्रधान संतोष कुमार व बीएलओ के साथ राजस्व टीम आदि लोग मौजूद रहे।