हसनगंज: रैना बाजार के पास हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत, पिकअप चालक की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने किया बवाल
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पकरीगवा गांव निवासी रामबक्स साथी विमल के साथ बाइक से रैनापुर बाजार जा रहे थे। तभी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए थे। जिसमें रामबक्स की इलाज दौरान मौत हो गई।