जमुई: जमुई स्टेशन पर संदिग्ध हालात में मिले बच्चे, बिस्कुट खिलाकर बहलाने वाला युवक फरार
Jamui, Jamui | Apr 6, 2026 जमुई स्टेशन पर डायल 112 पुलिसकर्मी की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी सोमवार शाम 5 बजे टल गई और दो मासूम बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया। दोनों बच्चे संदिग्ध परिस्थिति में स्टेशन परिसर में डरे-सहमे अवस्था में मिले थे। बरामद बच्चों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव निवासी 12 वर्षीय अब्दुल अंसारी और अन्य के रूप मे हुई है।