लुहरगुवा गांव में आई एक बारात के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान सूरज अहिरवार निवासी देरी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।