अब तक 15 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका आक्रामक 'कबरा' हाथी गुरुवार सुबह सूरजपुर के जंगलों से निकलकर सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र स्थित झिरमिटी के जंगल में आ पहुंचा है। इससे पहले बुधवार रात उसने उमेश्वरपुर में एक ग्रामीण को पटककर मौत के घाट उतार दिया था। ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी में हाथी को झिरमिटी के कन्या स्कूल के पास छोटे झाड़ के जंगल में देखा गया है, जबकि शाम 4 बजे सामने आए ताजा वीडियो में वह जंगल में ही विचरण करता नजर आ रहा है।
अपने दल से अलग होकर अकेला घूम रहा यह हाथी बेहद आक्रामक है, जिससे पूरे उदयपुर क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार ड्रोन और मैदानी अमले के जरिए हाथी के मूवमेंट पर सतत निगरानी बनाए हुए है। फिलहाल हाथी के कर्मकट्टरा के जंगल की ओर रुख करने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
#Surguja #Ambikapur #Udaipur #ElephantAlert #ChhattisgarhNews #WildlifeAlert #KabaraElephant #SurgujaNews #BreakingNews #FatafatNews