भोरे: भोरे में बीस सूत्रीय बैठक में यूरिया की कालाबाजारी पर छिड़ी बहस, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित
भोरे प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख के कक्ष में हुई 20 सूत्री की बैठक में यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर जमकर बहस छिड़ी। सदस्यों ने निर्धारित दर से अधिक दाम पर यूरिया बेचने और खाद की कृत्रिम कमी पैदा करने का आरोप लगाकर अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। बैठक की अध्यक्षता बीसूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिंदा सिंह कुशवाहा ने की।