कामडारा: बालाघाट पुल के समीप टेंपो पलटा, छह वर्षीय बच्ची समेत पांच महिलाएं घायल
Kamdara, Gumla | Aug 17, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र एवं कुरकुरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बालाघाट पुल के समीप एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह वर्षीय बच्ची समेत पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में एक गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी लोग बसिया थाना क्षेत्र के कोनसकेली गांव से टेंपो में सवार होकर कामडारा की ओर आ रहे थे।