बालेसर पंचायत समिति के दो वार्ड में पुनर्मतदान
कल 22 नवंबर को , तैयारियां पूर्ण , भारी पुलिस बल
वार्ड नंबर 3 में बूथ संख्या 15 एवं वार्ड नंबर
10 में बूथ संख्या 63 मैं 22 नवंबर को 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक पुनर्मतदान करवाया जाएगा। बूथ संख्या 63 में 1012 मतदाता एवं बूथ संख्या 15 में 821 मतदाता अपना मतदान करेंगे। इसके लिए पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्र पर पहुंच गई है।