EWS सरलीकरण मुहिम को मिला नया विस्तार, विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने जयपुर में विद्यार्थियों से किया संवाद
इस दौरान वर्ष 2019 से अब तक की EWS प्रक्रिया, केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर पर आवश्यक सुधारों, विवाह के बाद महिलाओं की पात्रता और पारिवारिक आय से जुड़ी विसंगतियों पर चर्चा हुई। साथ ही पश्चिमी राजस्थान की कम उपजाऊ कृषि भूमि और क्षेत्रीय परिस्थितियों के आधार पर EWS नियमों में बदलाव की मांग भी उठाई गई।
भाटी ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य से जुड़ी साझा मुहिम है। इसका उद्देश्य पात्र युवाओं को उनका वास्तविक अधिकार दिलाना और EWS प्रावधानों को सरल बनाना है।
Ravindra Singh Bhati