*शेखपुरा: राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन कांग्रेस आश्रम में धूमधाम से मनाया गया, सेवा और संकल्प का लिया गया प्रण*
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष *राहुल गांधी* का जन्मदिन गुरुवार को शेखपुरा जिला कांग्रेस आश्रम में उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई *जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी यादव* और *युवा कांग्रेस नेता राहुल कुमार* ने की। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
Happy Birthday Rahul Gandhi Ji" का बैनर लगाकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया और "राहुल गांधी जिंदाबाद" के नारे लगाएं।
जिला अध्यक्ष आनंदी यादव जी ने कहा कि राहुल गांधी जी आज के भारत की आवाज हैं। वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। उनका जन्मदिन हम सबके लिए प्रेरणा है। शेखपुरा जिला कांग्रेस संकल्प लेती है कि 2029 लोकसभा एवं 2030 के विधानसभा चुनाव में राहुल जी के हाथ मजबूत करेंगे। किसान, युवा, महिला - सबको न्याय दिलाएंगे।
युवा कांग्रेस नेता राहुल कुमार जी ने कहा कि
_"राहुल जी युवाओं के आइकॉन हैं। बेरोजगारी, महंगाई और NEET जैसी समस्याओं के खिलाफ वे अकेले लड़ रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर शेखपुरा के युवाओं ने शपथ ली है कि 'भारत जोड़ो' यात्रा के मिशन को गांव-गांव पहुंचाएंगे। युवा अब कांग्रेस के साथ है ,
राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत के खिलाफ मोहब्बत का संदेश दिया। उनकी दूरदृष्टि और जनसेवा की भावना है
जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी - राहुल गांधी जी का यही नारा पिछड़े-अति पिछड़े समाज की उम्मीद है। जन्मदिन पर हम उनके सामाजिक न्याय के एजेंडे को जमीन पर उतारेंगे और उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर
सभी कार्यकर्ताओं ने 3 संकल्प लिए:
1. हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करना
2. संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता के बीच जाना
3. युवाओं-बेरोजगारों की आवाज सड़क से संसद तक पहुंचाना
कार्यक्रम का समापन अंत में देश की तरक्की और राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस मौके पर राजेश रंजन उर्फ़ गुरु मुखिया, रोशन सिंह सत्यजीत सिंह, महेंद्र कुशवाहा, पप्पू राज मंडल,गोरेलाल कुशवाहा,आमिर राज मंडल,विपिन चौरसिया, गोल्डन खान,