शेखपुरा ताइक्वांडो संघ द्वारा ओलंपिक दिवस के पूर्व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
बिहार ओलंपिक संघ के निर्देशानुसार शेखपुरा ताइक्वांडो संघ के द्वारा ओलंपिक दिवस के पूर्व पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष- एडवोकेट मनीषा कुमारी, सचिव अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक- विश्वजीत कुमार, ताइक्वांडो प्रशिक्षक- अमर कुमार, गौरव कुमार,रोहित कुमार,निखिल कुमार, अभिजीत आनंद, अजय कुमार चौरसिया रवि कुमार, बंटी कुमार, पूजा कुमारी एवं कई संघ के पदाधिकारियों एवं सीनियर खिलाड़ियों ने बताया कि ओलंपिक दिवस केवल खेल भावना को बढ़ावा देने का अवसर ही नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी संदेश देता है। इसी उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
शेखपुरा ताइक्वांडो संघ
शेखपुरा, बिहार।