लखीमपुर खीरी जिलेके पलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोझवा गांव मरुआ पश्चिम में लगी भीषण आग से दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। आग की घटना में छत्रपाल पुत्र अनंतराम और खुशीराम पुत्र डोरे लाल के घरों में रखा पूरा सामान खाक हो गया, जिससे परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया।