अशोक नगर: अशोका हॉस्पिटल के पास एमपी ऑनलाइन की दुकान में अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा
अशोकनगर शहर में एमपी ऑनलाइन दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। शनिवार रात सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां जाकर देखा तो अवैध शराब की पेटियां एवं बियर रखी हुई थीं। पुलिस ने दबिश देकर मौके से चार शराब की पेटी एवं कुछ बीयर जप्त कर लीं। यह शराब की दुकान शहर के सेन तिराहे से आगे अशोका हॉस्पिटल के पास चल रही थी।